LPG Price Hike: Gas cylinder delivers another shock!
LPG PRICE HIKE: शनिवार रात को घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। इस बढ़ोतरी का असर देशभर में घरेलू गैस की कीमतों पर होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीन महीनों में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी की गई है
सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम नागरिकों की जेब पर बोझ बढ़ा है. इससे महीने के बजट पर असर पड़ेगा।
14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
दिल्ली में, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है।
मुंबई में 912.50 रुपये वाला सिलेंडर 941.50 रुपये हो गया है। कोलकाता में LPG का रेट 939 से 968 रुपये हो गया है. चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 957 रुपये हो गई है।
रायपुर में घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की नई कीमत बढ़कर ₹1,013.00 हो गई है।

