CG SEX RACKET BREAKING : छत्तीसगढ़ भवन के पास सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, कई युवतियां गिरफ्तार

Date:

CG SEX RACKET BREAKING: Sex racket busted near Chhattisgarh Bhavan, many girls arrested

बिलासपुर। शहर में बड़े पैमाने पर चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने छत्तीसगढ़ भवन के पास एक ठिकाने पर छापा मारा, जहां अवैध रूप से देह व्यापार संचालित किया जा रहा था।

पुलिस की कार्रवाई में कई युवतियों को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, इस स्थान पर लंबे समय से अवैध गतिविधियां चल रही थीं, जिसकी शिकायतें स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही थीं। शिकायतों की पुष्टि के बाद पुलिस ने गुप्त तरीके से जांच शुरू की और आखिरकार छापा मारकर पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया।

मामले की गहन जांच जारी –

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार युवतियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गिरोह का संचालन कौन कर रहा था और इसमें कौन-कौन शामिल है। पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अवैध धंधों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि शहर का माहौल खराब न हो।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related