CG COAL SCAM: CM साय ने कसा तंज,अपराध करके कोई कितने दिन तक छिपेगा! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Coal Scam: CM Sai takes a dig—how long can anyone hide after committing a crime?

 

CG COAL SCAM: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला, कोल लेवी घोटाला और कस्टम मिलिंग (चावल) घोटाले के मुख्य आरोपियों में शामिल कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल  को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

वहीं इस मामले पर सीएम विष्णु देव साय का भी बयान सामने आया है।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “अपराध करके कोई व्यक्ति आखिर कब तक छिप सकता है। देर-सबेर उसे कानून के शिकंजे में आना ही पड़ता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पुलिसिंग बेहतर तरीके से काम कर रही है और जांच एजेंसियां मामले से जुड़े सभी अपराधों की गहन जांच कर रही हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related