CG CRIME: शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर करोड़ो की ठगी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME: Fraud worth crores in the name of share trading investments!

 

 

CG CRIME: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शेयर ट्रेडिंग और गोल्ड ETF में निवेश के नाम पर पूरे छत्तीसगढ़ में 1000 से 1500 लोगों से करीब 1000 करोड़ रुपये की ठगी की गई।

इस मामले के मुख्य आरोपी योगेश साहू को बुधवार को दुर्ग कोर्ट परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया। वह दुबई से लौटने के बाद कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था, लेकिन वहां मौजूद निवेशकों ने उसे पहचान लिया और तत्काल पुलिस को सूचना दे दी।

इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सुपेला थाना पुलिस के हवाले कर दिया। एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि मुख्य आरोपी योगेश साहू खुद को चार्टर्ड अकाउंटेंट बताकर स्मृति नगर स्थित एरिना कैपिटल के नाम से शेयर ट्रेडिंग और कंसल्टेंसी का कार्यालय संचालित करता था।

वह निवेशकों को शेयर ट्रेडिंग और गोल्ड ETF में निवेश पर 5 से 20 प्रतिशत तक आकर्षक मुनाफे का लालच देता था. शुरुआती दिनों में 10 प्रतिशत तक रिटर्न देकर लोगों का भरोसा जीता और बाद में करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गया।

सुपेला पुलिस ने  आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। उन्होंने ने बताया कि फिलहाल एफआईआर में 3 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी दर्ज है, लेकिन जांच के दौरान यह रकम और बढ़ सकती है।

पुलिस का कहना है कि पहले भी योगेश साहू के खिलाफ अलग-अलग स्थानों पर मामले दर्ज हो चुके हैं और जैसे-जैसे नए पीड़ित सामने आएंगे, उनके आवेदन के आधार पर आगे भी प्रकरण दर्ज किए जाएंगे.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related