CG ACB RAID BREAKING : रिश्वत लेते 3 अधिकारी-कर्मचारी रंगे हाथों गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ACB RAID BREAKING: 3 officers and employees arrested red handed for taking bribe

रायपुर। छत्तीसगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अधिकारियों और कर्मचारियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। इनमें राजस्व विभाग का निरीक्षक और पुलिस विभाग के हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल शामिल हैं। ACB ने दोनों मामलों में धारा 7 पीसी एक्ट 1988 के तहत कार्रवाई की है।

सक्ती : राजस्व निरीक्षक रिश्वत लेते पकड़ा गया –

सक्ती जिले के हसौद तहसील में पदस्थ राजस्व निरीक्षक बद्रीनारायण को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

मामला : ग्राम भातमाहूल निवासी भरतलाल ने अपनी भूमि के सीमांकन के लिए न्यायालय तहसीलदार द्वारा दिए गए आदेश के बाद निरीक्षक से संपर्क किया था। निरीक्षक ने सीमांकन कार्य के लिए 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी।

ACB की कार्रवाई : शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी बिलासपुर ने ट्रैप बिछाया और पहली किश्त के रूप में 30 हजार रुपये लेते हुए आरोपी निरीक्षक को गिरफ्तार किया।

सारंगढ़ : हवलदार और आरक्षक गिरफ्तार

सारंगढ़ के सरसींवा थाना में पदस्थ हेड कांस्टेबल सुमत डहरिया और आरक्षक कमल किशोर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।

मामला : प्रार्थी महेंद्र साहू और उसके पिता के विवाद के निपटारे के लिए हेड कांस्टेबल और आरक्षक ने 18 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। प्रार्थी से पहले 1500 रुपये पेटीएम और 5000 रुपये नगद ले लिए गए थे। बची हुई रकम की लगातार मांग की जा रही थी।

ACB की कार्रवाई : शिकायत के सत्यापन के बाद बची रकम 10 हजार रुपये लेते हुए दोनों को रंगे हाथों पकड़ा गया।

दोनों मामलों में आरोपियों पर कार्रवाई जारी –

गिरफ्तार किए गए तीनों अधिकारियों और कर्मचारियों को अभिरक्षा में लेकर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ACB की इन कार्रवाइयों से भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य सरकार की सख्त नीति का संदेश स्पष्ट है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related