MAHAKUMBH FIRE BREAKING : महाकुंभ में भीषण आग, शिविरों में मची अफरातफरी, सिलेंडर विस्फोट से बढ़ा खतरा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MAHAKUMBH FIRE BREAKING: Massive fire in Mahakumbh, chaos in camps, increased danger due to cylinder explosion

प्रयागराज। महाकुंभ के मेला क्षेत्र में मंगलवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग तुलसी मार्ग पर सेक्टर-19 स्थित विवेकानंद सेवा समिति वाराणसी के शिविर में लगी। सिलेंडर लीक होने के कारण भड़की इस आग ने देखते ही देखते कई अन्य शिविरों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर अफरातफरी का माहौल है, लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं।

दमकल और एनडीआरएफ की टीम मौके पर तैनात –

फिलहाल आग पर काबू पाने के लिए रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया गया है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां और एनडीआरएफ की टीमें पहुंच चुकी हैं। मुख्य अग्निशमन केंद्र से चार बड़ी फायर ब्रिगेड और आठ बुलेट यूनिट घटनास्थल पर भेजी गई हैं। हालांकि, मेला क्षेत्र में भारी भीड़ और जाम के कारण कुछ गाड़ियां रास्ते में फंसी हुई हैं।

सिलेंडर विस्फोट से हालात और बिगड़े –

आग लगने के बाद शिविर के अंदर से सिलेंडरों के फटने की आवाजें लगातार सुनाई दे रही हैं, जिससे आग और अधिक फैल रही है। कई लोग अन्य सिलेंडरों को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सिलेंडर लीक होना इस आग की मुख्य वजह हो सकती है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, एंबुलेंस भी तैनात –

रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत शिविरों के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है। घायलों के इलाज के लिए मौके पर एंबुलेंस भी तैनात की गई हैं। प्राथमिक रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन शिविरों में मौजूद सामान और ढांचों को काफी नुकसान हुआ है।

शिविरों में मचा हड़कंप –

आग तेजी से अन्य शिविरों की ओर फैल रही है, जिससे स्थिति और भयावह हो गई है। शिविर में मौजूद लोग अपने जरूरी सामान को छोड़कर जान बचाने के लिए भाग रहे हैं।

प्रशासन ने की अपील –

मेला प्रशासन ने आग के संबंध में श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और रेस्क्यू कार्य में बाधा न डालें। प्रशासन ने कहा कि आग पर जल्द काबू पा लिया जाएगा और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

स्थिति पर नजर –

मेला क्षेत्र में आग के कारणों की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित की जाएगी। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, और दमकलकर्मी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि आग को अधिक फैलने से रोका जा सके।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related