CG NIKAAY CHUNAAV 2025: After the board exams, a big test of democracy in municipal corporations! Administrative preparations intensified
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव 2025 के मई महीने में संपन्न होने की संभावना जताई जा रही है। आज, 7 जनवरी, को निकाय चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया का पहला चरण पूरा कर लिया गया है।
बोर्ड परीक्षाओं के चलते चुनाव मई में संभावित –
फरवरी और मार्च में बोर्ड परीक्षाएं और उससे पहले रिवीजन क्लासेस के कारण शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव में लगाना मुश्किल होगा। इसके अलावा, परीक्षाओं के दौरान स्कूलों को चुनाव कार्यों के लिए उपयोग करना भी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।
प्रशासक कर रहे हैं कार्य संचालन –
वर्तमान में राज्य के सभी नगर निगमों में सुचारू कार्य संचालन के लिए प्रशासकों की नियुक्ति की गई है। इससे नगर निगमों के नियमित कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।
चुनाव की तैयारियां शुरू –
निकाय चुनावों को लेकर चुनाव आयोग की तैयारियां जारी हैं। संभावना है कि मई महीने में बोर्ड परीक्षाओं के खत्म होने के बाद निकाय चुनावों का आयोजन किया जाएगा।
प्रदेशभर के 14 नगर निगमों में चुनाव प्रक्रिया के लिए जल्द ही अधिसूचना जारी होने की संभावना है।

