SANGATHAN PARV 2024: Ramesh Thakur takes command of Raipur city BJP, till now new district presidents have been appointed in 15 districts.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने ‘संगठन पर्व-2024’ के तहत 15 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। राजधानी रायपुर में भी नेतृत्व परिवर्तन करते हुए रायपुर शहर में रमेश ठाकुर और रायपुर ग्रामीण में श्याम नारंग को नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
घोषणा भाजपा प्रदेश कार्यालय से हुई –
भाजपा संगठन निर्वाचन अधिकारी खूबचंद पारख ने इन नियुक्तियों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 19 जिलों के नामों की घोषणा 6 जनवरी को कर दी जाएगी, जबकि कवर्धा और राजनांदगांव में नामों के चयन में थोड़ा समय लगेगा। इन जिलों में दावेदारों से चर्चा जारी है।
प्रदेश प्रतिनिधियों का चयन –
भाजपा ने 37 विधानसभा क्षेत्रों से 18 प्रदेश प्रतिनिधियों का भी चुनाव कर लिया है। इनमें एसटी, एससी और महिला प्रतिनिधियों का ध्यान रखा गया है। कुल 55 प्रतिनिधियों का चयन किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 10 जनवरी को –
खूबचंद पारख ने जानकारी दी कि 8 जनवरी को कवर्धा और राजनांदगांव के अध्यक्षों को लेकर अंतिम चर्चा होगी और 9 जनवरी को इन नामों की घोषणा की जाएगी। इसके बाद 10 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव संभव है।
15 जिलों के नए जिला अध्यक्षों के नाम –
रायपुर ग्रामीण : श्याम नारंग
रायपुर शहर : रमेश ठाकुर
कांकेर : महेश जैन
भिलाई : पुरुषोत्तम देवांगन
दुर्ग : सुरेंद्र कौशिक
बीजापुर : घासीराम नाग
गौरेला-पेंड्रा : लालजी यादव
बालोद : चेमन देशमुख
सूरजपुर : मुरलीधर सोनी
मुंगेली : दीनानाथ केशरवानी
रायगढ़ : अरुणधर दीवान
बलरामपुर : ओमप्रकाश जायसवाल
जशपुर : भरत सिंह
चौकी-मोहला-मानपुर : नम्रता सिंह
कोरबा : मनोज शर्मा
संगठन चुनाव की दिशा में बढ़ते कदम –
भाजपा के इस बड़े फेरबदल के बाद पार्टी आगामी चुनावों के लिए अपनी संगठनात्मक स्थिति को मजबूत करने में जुट गई है। नए अध्यक्षों के कंधों पर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी।

