CG BREAKING : ED पूछताछ से नदारद पूर्व मंत्री कवासी लखमा, बेटा और करीबी, 2 जनवरी तक पेशी के निर्देश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Former minister Kawasi Lakhma, son and close friend missing from ED interrogation, instructions to appear till January 2

रायपुर। ईडी की रेड के बाद पूर्व मंत्री कवासी लखमा, उनके बेटे हरीश लखमा और दो करीबियों को सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन देर शाम तक कोई भी ईडी दफ्तर नहीं पहुंचा। पूछताछ की खबर के चलते सुबह से ही ईडी कार्यालय के आसपास हलचल बनी रही, लेकिन लखमा और उनके करीबी गायब रहे।

जानकारी के अनुसार, कवासी लखमा सोमवार सुबह ही सुकमा के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि वे बस्तर में आरक्षण को लेकर हुए बंद के कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। वहीं, ईडी ने उन्हें 2 जनवरी तक दफ्तर में पेश होने के निर्देश दिए हैं।

पूर्व मंत्री के करीबी सुशील ओझा की भी फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। सोशल मीडिया पर 21 घंटे पहले तक एक्टिव रहे ओझा अब पूरी तरह गायब हैं। मंत्री रहते हुए ओझा अक्सर लखमा के बंगले में दिखाई देते थे।

ईडी ने रेड के दौरान कई दस्तावेज जब्त किए थे और उसके बाद सभी संबंधितों को पूछताछ के लिए तलब किया था। अब देखना होगा कि कवासी लखमा और उनके करीबी ईडी के समक्ष कब पेश होते हैं।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related