CM VISHNUDEO SAI SECRETARIAT : विष्णुदेव सचिवालय में “सुपर 5”

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CM VISHNUDEO SAI SECRETARIAT: “Super 5” in Vishnudev Secretariat

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की, जिसमें तीन वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस फेरबदल में मुख्यमंत्री सचिवालय को और मजबूत करने के संकेत मिले हैं।

मनोज पिंगुआ का वर्कलोड कम, अमित कटारिया बने हेल्थ सेक्रेटरी –

छत्तीसगढ़ के एसीएस मनोज पिंगुआ का वर्कलोड अब कम कर दिया गया है। उनके पास अब केवल गृह और जेल विभाग रहेगा। वहीं, सेंट्रल डेपुटेशन से लौटे अमित कटारिया को स्वास्थ्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुकेश बंसल की बड़ी वापसी –

2005 बैच के आईएएस अधिकारी मुकेश बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव नियुक्त किया गया है। यह उनकी दूसरी पारी होगी। इसके साथ ही उनके पास वित्त, सामान्य प्रशासन और जीएसटी विभाग की जिम्मेदारी भी बरकरार रहेगी।

सशक्त हुई विष्णुदेव टीम –

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पहले सुबोध सिंह को प्रमुख सचिव बनाया और अब मुकेश बंसल को सचिव बनाकर अपनी टीम को और मजबूत किया है। मुख्यमंत्री सचिवालय में अब एक प्रमुख सचिव के साथ चार सचिवों की टीम तैयार हो चुकी है, जिनमें पी. दयानंद, राहुल भगत, बसवराजू और अब मुकेश बंसल शामिल हैं।

मुकेश बंसल: अनुभव और योग्यता का संगम –

मुकेश बंसल इससे पहले कवर्धा, रायगढ़ और राजनांदगांव के कलेक्टर रह चुके हैं। उन्होंने एमआईटी (अमेरिका) से एमबीए किया है और केंद्रीय कृषि मंत्रालय में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। उन्हें तेजतर्रार और नतीजा देने वाला अधिकारी माना जाता है।

नए साल में नई रफ्तार से दौड़ेगी सरकार –

इस प्रशासनिक फेरबदल के साथ ही विष्णुदेव साय सरकार ने संकेत दिए हैं कि नए साल में प्रशासनिक कार्यों में और तेजी लाई जाएगी। टीम विष्णुदेव अब पूरी मजबूती से काम करने को तैयार है।

इस बदलाव के बाद नौकरशाही में हलचल तेज हो गई है और सभी की निगाहें आने वाले समय में सरकार की कार्यशैली पर टिकी हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related