CG POLITICS : कांग्रेस का राजभवन मार्च, अडानी घोटाला और मणिपुर हिंसा पर सरकार को घेरने की तैयारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG POLITICS: Congress’s Raj Bhavan march, preparations to corner the government on Adani scam and Manipur violence

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज राजभवन मार्च का आयोजन करने जा रही है, जो राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देश पर किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि हाल ही में अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा गौतम अडानी और उनके सहयोगियों पर लगाए गए भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के आरोपों ने भारतीय व्यापार और वित्त की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार इस मुद्दे पर मौन है और संसदीय चर्चा को जानबूझकर रोका गया है।

इसके साथ ही, मणिपुर में जारी हिंसा और अराजकता पर भी कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया। पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मणिपुर का दौरा नहीं किया और राज्य सरकार इस संकट को हल करने में पूरी तरह असफल रही है।

एआईसीसी के निर्देश पर 18 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस समितियां इस मुद्दे पर व्यापक भागीदारी के साथ राजभवन मार्च आयोजित करेंगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related