CG VIRAL VIDEO : घेराव से तोड़फोड़ तक, कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े के बयान पर मचा हंगामा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG VIRAL VIDEO: From siege to demolition, uproar over the statement of Congress MLA North Jang

सारंगढ़। कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े के एक बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में विधायक कार्यकर्ताओं को कलेक्टोरेट घेराव के दौरान उकसाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने उद्बोधन में कलेक्टोरेट कार्यालय में तोड़फोड़ करने की बात कही, जिससे सियासी हलकों में बवाल मच गया है।

BJP ने वीडियो किया जारी –

भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को जारी करते हुए कांग्रेस विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा नेताओं ने विधायक उत्तरी जांगड़े के इस बयान को लोकतंत्र के खिलाफ और अराजकता फैलाने वाला करार दिया है।

कांग्रेस विधायक का बयान –

कलेक्टोरेट घेराव के दौरान कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े ने कहा— “यदि प्रशासन हमारी बात नहीं सुनता है, तो हमें मजबूरन कलेक्टोरेट में घुसकर तोड़फोड़ करनी होगी।” उनके इस बयान पर विपक्ष ने कड़ा विरोध जताया है।

BJP का हमला –

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस विधायक के बयान को असंसदीय और गैरजिम्मेदाराना बताया है। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस सरकार में नेता कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं और जनता को अराजकता की ओर धकेलने की कोशिश कर रहे हैं।

विवाद पर बढ़ी सियासत –

इस बयान के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार तेज हो गई है। भाजपा विधायक और नेताओं ने विधायक उत्तरी जांगड़े के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related