CG NEWS: तीन दिवसीय प्रवास पर इस तारीख को छत्तीसगढ़ आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, सीक्रेट मीटिंग में होंगे शामिल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय प्रवास पर 14 दिसंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। रात 11:10 बजे वे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। रायपुर एयरपोर्ट से सीधे मेफेयर रिसोर्ट रवाना हो जाएंगे। शाह मेंफेयर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

15 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे पुलिस ग्राउंड में राष्ट्रपति पुलिस कलर्स अवार्ड में शामिल होंगे। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करेंग। दोपहर पौने दो बजे रायपुर एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए उड़ान भरेंगे। दोपहर 2:50 बजे इंदिरा प्रियदर्शनी खेल मैदान में बस्तर ओलंपिक के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। खेल मैदान में ही सुरक्षाबलों के अधिकारियों और जवानों के साथ नक्सल अभियान की समीक्षा करेंगे। इसके बाद शाम सवा पांच बजे भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इसके साथ ही री शाह का वहीं रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है। 16 दिसंबर को अमर वाटिका में सुबह 10:30 से 11:15 बजे तक अमर शहीदों को श्रद्धांजलि एवं शहीद परिवार तथा वामपंथी उग्रवादी हिंसा में मृत व्यक्तियों के परिजनों से भेंट व चर्चा करेंगे। सुबह साढ़े ग्यारह बजे जगदलपुर से गुप्त स्थान के लिए रवाना होंगे।

12:30 से 2 बजे तक चलेगी सीक्रेट मीटिंग

दोपहर 12:30 से 2:00 तक अमित शाह सीक्रेट मीटिंग में शामिल होंगे। फिर दोपहर 3:00 बजे जगदलपुर से रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। शाम 4:00 बजे वापस रायपुर के मेफेयर रिजॉर्ट पहुंचेंगे और शाम 4:15 से 5:45 बजे तक सुरक्षा संबंधी समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6:00 बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

GANGSTER ARRESTED : अमेरिका में पकड़े गए 2 गैंगस्टर, तस्वीरें आईं सामने

नई दिल्ली। भारत में कई आपराधिक मामलों में वांछित...

SHARE MARKET CRASH : शेयर बाजार में हाहाकार! 4 दिन में डूबे ₹20.79 लाख करोड़

  मुंबई। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल...

INDIA CHINA SITUATION : LAC पर चीन की हलचल से बढ़ी चिंता, भारत ने संभाला मोर्चा?

  नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा पर अरुणाचल प्रदेश के असफिला...

CTI LETTER RAHUL GANDHI : कारोबारियों का राहुल को खत, जानिये क्या लिखा …

  नई दिल्ली। दिवाली से पहले दिल्ली में कांग्रेस की...