गुजरात के भरूच में दर्दनाक हादसा: फैक्ट्री के स्टोरेज टैंक में जोरदार धमाका, हादसे 4 कर्मचारियों की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

भरूच। गुजरात में भरूच जिले के अंकलेश्वर जीआईडीसी क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक इंडस्ट्रियल यूनिट के स्टोरेज टैंक में विस्फोट हो गया। विस्फोट होने से 4 मजदूरों की मौत हो गई। । पुलिस ने यह जानकारी दी है।

भरूच के पुलिस अधीक्षक मयूर चावड़ा ने कहा कि विस्फोट तब हुआ जब मजदूर डिटॉक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के परिसर के अंदर एक स्टोरेज टैंक के ऊपर काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। विस्तृत जांच के बाद ही हादसे के सटीक कारण का पता चल पाएगा। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विस्फोट में किसी के हताहत होने या किसी के गंभीर रूप से घायल होने की कोई सूचना नहीं है। विस्फोट के बाद उठते धुएं के बीच रिफाइनरी से कर्मचारियों को निकाला जा रहा था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related