CG CRIME: राजधानी में दिन-दहाड़े पांच मंदिरों में चोरी, सोने के मुकुट और गहने सहित हनुमान मूर्ती क्षतीग्रस्त कर निकल लिए चांदी की आंख

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME: रायपुर. राजधानी के रामकुंड क्षेत्र में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद हैं. चोरों ने क्षेत्र के कई मंदिरों को अपना निशाना बनाया है. शुक्रवार को दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने हनुमान और शिव मंदिर समेत पांच मंदिरों को निशाना बनाया. चोरों ने देव प्रतिमाओं से चांदी की आंखें, मुकुट और अन्य गहने चोरी कर लिए. चोरी की वारदात सीसीसटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे मंदिर समिति ने आजाद चौक थाने में सौंपकर शिकायत दर्ज कराई है. वहीं मंदिरों में चोरी को लेकर श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी जा रही है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है.

देव प्रतिमाओं को पहुंचाई गई क्षति

बता दें, चोरों ने न केवल गहने चुराए, बल्कि देव प्रतिमाओं को भी नुकसान पहुंचाया. रामकुंड स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर चांदी की आंखें उखाड़ दी गईं, जबकि शिव मंदिर से मुकुट चोरी कर लिया गया. आमा तालाब के पास दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में भी चोरी की घटना हुई है.

पार्षद दीपक जायसवाल ने बताया कि यह वारदात दिनदहाड़े हुई जब मंदिरों में श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी था. सुरक्षा के लिए मंदिरों में दिन के समय ताला नहीं लगाया जाता, जिसका चोरों ने फायदा उठाया. घटना में किसी नशेड़ी के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है. सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध को मंदिरों के आसपास घूमते और अंदर जाते हुए देखा गया है. पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related