CG CRIME : 3 मानव कंकाल मिलने के मामले में थाना प्रभारी लाइन अटैच, इन 3 लोगों के रूप में हुई पहचान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME: Police station incharge line attached in case of finding of 3 human skeletons, identified as these 3 people

रायपुर। बलरामपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेजवार में तीन मानव कंकाल मिले हैं। मृतकों की शिनाख्त कपड़ों के आधार पर कुसमी थाना क्षेत्र से लापता कौशल्या ठाकुर, मुस्कान और मिंटू के रूप में हुई है।

मृतकों के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था, जिसके बाद कुसमी थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल को लाइन अटैच कर दिया गया है। पुलिस अब इस ट्रिपल मर्डर मिस्ट्री के राज का खुलासा करने के करीब पहुंच चुकी है।

पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया है और उसकी निशानदेही पर तीन मानव कंकाल मिले हैं। सूत्रों का कहना है कि यह पूरा घटनाक्रम प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। पुलिस मामले में जांच के साथ ही मानव कंकालों का डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी में है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related