CONTROVERSIAL STATEMENT: “The time has come to turn BJP into a dog…” The political temperature increased due to the controversial statement of the Congress chief!
मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने बीजेपी और उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने महाराष्ट्र के अकोला में कहा कि बीजेपी को कुत्ता बनाने का वक्त आ गया है। पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र में देवेन्द्र फडणवीस खुद को भगवान समझते है। इसलिए समय आ गया है कि इनकी सत्ता की गर्मी निकाल दी जाए। महाराष्ट्र कांग्रेस के विवादित बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में कोहराम मच गया है। बीजेपी इसे लेकर चुनाव आयोग में शिकायत कर सकती है।
बता दें कि बता दें महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे नेताओं के बीच जुबानी जंग में शब्दों की मर्यादा तार-तार हो रही है। महाराष्ट्र चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप के बीच अब बोली तू-तड़ाक तक पहुंच गई है।
महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने बीजेपी और उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने महाराष्ट्र के अकोला में कहा कि बीजेपी को कुत्ता बनाने का वक्त आया है। अब बीजेपी को इस महाराष्ट्र से हटाने का वक्त आ गया है। झूठ का पुलिंदा लेकर सत्ता में आई इस पार्टी को अब उसकी जगह दिखाने का वक्त आ गया है।
उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी वाले खुद को भगवान समझते हैं, इनकी मस्ती बढ़ गई है। दिल्ली वाले खुद को विश्वगुरू समझते हैं। महाराष्ट्र में फडणवीस खुद को भगवान समझते है। इसलिए समय आ गया है कि इनकी सत्ता की गर्मी निकाल दी जाए, इनको इनकी जगह दिखा दी जाए।
बीजेपी की सोच मनुस्मृति से निकलती है –
नाना पटोले ने कहा कि बीजेपी संविधान की बात करते वक्त राहुल गांधी द्वारा हाथ में रखी गई किताब और मुसलमानों को आरक्षण दिए जाने के बारे में झूठ फैला रही है। अपनी पार्टी के उम्मीदवार साजिद खान पठान के लिए अकोला में एक रैली में बोलते हुए पटोले ने कहा कि बीजेपी की सोच मनुस्मृति से निकलती है और बीजेपी पर लोगों को गरीब बनाए रखने का आरोप लगाया, जिससे कुछ खास लोग शासन करते रहें।
नाना पटोले ने सबसे पहले उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर उनके इस बयान के लिए निशाना साधा और कहा, “लाल रंग हिंदू धर्म में एक पवित्र रंग है लेकिन बीजेपी को लगता है कि इसका नक्सलवाद से संबंध है। एक नवविवाहिता लाल साड़ी पहनती है, उसका कुंकुन लाल है, क्या इसका मतलब यह है कि वह नक्सली है? कोई देवेंद्र फडणवीस को कुछ समझाए।
महाराष्ट्र में कब है विधानसभा चुनाव –
बता दें कि महाराष्ट्र में निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा हो चुकी है। राज्य में विधानसभा चुनाव की सभी 288 सीटों पर एक ही फेज में 20 नवंबर को होंगे। वहीं नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

