मां महामाया एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन कर रहे PM मोदी , देखें LIVE

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र सरगुजा अब हवाई सेवा से जुड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रविवार को मां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर का वर्चुअल रुप से लोकार्पण करने जा रहे है। लोकार्पण समारोह का कार्यक्रम शुरू हो चुका है, जिसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल रमेन डेका एयरपोर्ट पहुंच चुके है। जहां उनका जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

बता दें कि राज्यपाल डेका का यह प्रथम जिला आगमन है। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरूण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री एवं प्रभारी मंत्री सरगुजा ओ.पी. चौधरी भी अंबिकापुर पहुंचे। इसके अलावा आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाडे़, संसदीय क्षेत्र सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, संयुक्त सचिव संजीव झा, सरगुजा संभागायुक्त जीआर चुरेंद्र, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल उपस्थित रहे।

https://twitter.com/i/broadcasts/1OwxWNPRZEMJQ

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related