राशन कार्ड धारियों के लिए बड़ी खबर, जल्द करवा ले ये काम… वरना नहीं मिलेगा ये लाभ

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राशनकार्ड नवीनीकरण को लेकर बड़ा ऐलान किया है। खाद्य विभाग ने राशन कार्ड नवीनीकरण करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर तय कर दी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी की गई तारीख तक राशन कार्ड में अपडेट और ईकेवाईसी कराने की अपील हितग्राहियों से की है। खाद्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग असुविधा से बचने के लिए अपने राशन कार्ड का नवीनीकरण और ईकेवाईसी समय पर करवा लें।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत हितग्राहियों की सुविधा के लिए शेष बचे राशनकार्ड नवीनीकरण एवं ईकेवाईसी कराने के लिए 31 अक्टूबर 2024 तक का अवसर प्रदान किया गया है।

कार्ड नवीनीकरण के लिए राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों का ईकेवाईसी कराना अनिवार्य है। वन नेशन वन कार्ड अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य की दुकान में राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए हितग्राही परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड और अंगूठे का ईकेवाईसी कराना अनिवार्य है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related