PWD विभाग में 102 सब इंजीनियरों की होगी भर्ती, वित्त विभाग ने दी मंजूरी

Date:

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तेजी से विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के निर्देश दिए हैं। इसके परिपालन में रिक्त पदों पर भर्ती की त्वरित रूप से स्वीकृति दी जा रही है। मुख्यमंत्री की विशेष पहल से अबतक शासकीय सेवा के 6 हजार से अधिक पदों में नियुक्तियों की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। इसी कड़ी में अब सीएम साय के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग (PWD) में सब इंजीनियरों के 102 पदों पर भर्ती को वित्त विभाग ने स्वीकृति दी है। इसमें 86 सिविल और 16 विद्युत-यांत्रिकी के उप अभियंता के पद शामिल हैं। इससे पहले लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 128 अभियंताओं के पद निकाले गए थे।

 

बता दें कि छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों में अवसर लगातार खुल रहे हैं। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में लगातार पहल की जा रही है। अब तक 8 से अधिक विभागों में विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आरंभ हो गई है।

 

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, गृह विभाग, विधि विभाग, आदिम जाति कल्याण, वन एवं पर्यावरण विभाग में भर्ती प्रक्रिया चल रही है। निर्माण एजेंसियों में तेजी से चल रही भर्ती प्रक्रिया से प्रदेश में बड़े पैमाने पर चल रही अधोसंरचना परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : भाजपा में बड़ा फेरबदल शुरू …

CHHATTISGARH : Major reshuffle begins in BJP... रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा...

CHHATTISGARH : मोदी की अपील पर कांग्रेस का पलटवार

CHHATTISGARH : Congress counterattacks on Modi's appeal रायपुर। छत्तीसगढ़ की...

IPL 2026 : RCB-KKR मैच से पहले रायपुर में बवाल

IPL 2026 : Chaos in Raipur before RCB-KKR match रायपुर....