HARYANA ELECTION RESULT: Counting of votes continues..BJP on the way to hat-trick in Haryana
रायपुर डेस्क। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में वोटों की गिनती जारी है। हरियाणा में टी20 जैसा मुकाबला चल रहा है। एक वक्त कांग्रेस बहुत आगे थी, फिर भाजपा ने बढ़त बना ली। भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में सफल रहती है, तो यह रिकॉर्ड होगा, क्योंकि यहां अब तक ऐसा नहीं हुआ है। वहीं जम्मू-कश्मीर में इंडी गठबंधन (कांग्रेस+नेशनल कॉन्फ्रेंस) की सरकार बनना लगभग तय है।
दोनों राज्यों में विधानसभा की 90-90 सीट हैं। दोनों राज्यों में सरकार बनाने के लिए 46 सीट पर जीत जरूरी है। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच रहा। दोनों दलों की साख दांव पर रही। हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) कुछ खास असर नहीं डाल पाई है।
इसी तरह जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) का प्रदर्शन मिलाजुला रहा है। जम्मू-कश्मीर के चुनाव परिणाम पर इसलिए भी देश-दुनिया की नजर है, क्योंकि यह आर्टिकल 370 हटने के बाद पहला चुनाव था। यहां पढ़िए दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम से जुड़ा हर अपडेट।
भाजपा में हलचल तेज –
हरियाणा में भाजपा के प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मनोहर लाल से मुलाकात की। माना जा रहा है कि पार्टी तीसरी बार सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है।
कांग्रेस ने उठाए सवाल –
कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का आरोप है कि चुनाव आयोग परिणाम जारी नहीं कर रहा है। क्या कारण है कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर आंकड़े बहुत देर से बदल रहे हैं।
हरियाणा के बड़े नेता जो आगे चल रहे –
भव्य बिश्नोई – पूर्व सीएम भजनलाल के पौत्र – आदमपुर – भाजपा
राव नरबीर सिंह पूर्व मंत्री – बादशाहपुर – भाजपा
पंडित मूलचंद शर्मा मौजूदा मंत्री – बल्लभगढ़ – भाजपा
रणबीर गंगवा विधानसभा उपाध्यक्ष – बरवाला – भाजपा
रघुबीर कादियान पूर्व स्पीकर – बेरी – कांग्रेस
विपुल गोयल पूर्व उद्योग मंत्री – फरीदाबाद – भाजपा
मामन खान नूंह हिंसा के आरोपित – फिरोजपुर झिरका – कांग्रेस
भूपेंद्र सिंह हुड्डा पूर्व सीएम – गढ़ी सांपला किलोई – कांग्रेस
सावित्री जिंदल पूर्व मंत्री एवं सांसद नवीन जिंदल की माता – हिसार – निर्दलीय
चौधरी उदयभान हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष – होडल – कांग्रेस
कृष्ण लाल पंवार राज्यसभा सदस्य – इसराना – भाजपा
गीता भुक्कल पूर्व शिक्षा मंत्री – झज्जर – कांग्रेस
विनेश फोगाट आलिंपियन – जुलाना – कांग्रेस
आदित्य सुरजेवाला राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला के बेटे – कैथल – कांग्रेस
विकास सहारण सांसद जयप्रकाश जेपी के बेटे – कलायत – कांग्रेस
शक्ति रानी शर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी एवं सांसद कार्तिकेय शर्मा की माता – कालका – भाजपा
जगमोहन आनंद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी की सीट के प्रतिनिधि – करनाल – भाजपा
नायब सिंह सैनी कार्यवाहक मुख्यमंत्री – लाडवा – भाजपा
जेपी दलाल निवर्तमान वित्त मंत्री – लोहारू – भाजपा
अभय सिंह यादव सिंचाई राज्य मंत्री – नांगल चौधरी – भाजपा
अर्जुन चौटाला इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला को पोते – रानियां – इनेलो
श्रुति चौधरी पूर्व सीएम बंसीलाल की पोती एवं किरण चौधरी की बेटी – तोशाम – भाजपा
चुनाव आयोग के मुताबिक भाजपा 49 सीट पर आगे –
चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अब तक के रुझानों में भाजपा 49 सीट पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस के खाते में 35 सीट जाती दिख रही है।

