CRIME BREAKING : 5 साल की बच्ची के लापता होने के 3 दिन बाद किराये के मकान में मिला शव, 100 पुलिस जवान कर रहे थे तलाश

Date:

CRIME BREAKING: 3 days after 5 year old girl went missing, dead body found in rented house, 100 police personnel were searching

भोपाल। राजधानी भोपाल के शाहजहांनाबाद क्षेत्र में एक पांच साल की बच्ची बीते तीन दिनों से लापता थी. बच्ची को तलाशने के लिए 5 थानों के 100 से अधिक पुलिस जवान जुटे हुए थे. वहीं ड्रोन, डॉग स्क्वायड और साइबर की मदद ली जा रही थी. आज (गुरुवार, 26 सितंबर) बच्ची मृत अवस्था में मिली है। बाजपेयी नगर की मल्टी से पांच वर्षीय मासूम बच्ची मंगलवार दोपहर 12 बजे से लापता थी.

बच्ची मल्टी के सेकंड फ्लोर पर में दादी के साथ बड़े पापा के घर थी. इसी बीच वह दादी से किताब लेने का कहकर नीचे अपने फ्लैट में आई, तब उसके माता-पिता घर में नहीं थे. इसी दौरान नगर निगम के कर्मचारी फॉगिंग के लिए आए थे. वहां धुआं था, जब बच्ची नहीं लौटी तो दादी उसे ढूंढने आई, लेकिन वो नहीं मिली।

परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर नगर निगम के कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बच्ची को तलाशने के लिए पांच थानों के थाना प्रभारी सहित पुलिस बल लगा हुआ था. सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे थे. इसके साथ ही आसपास के नाले में भी गोताखोरों द्वारा तलाश की जा रही थी.

इधर पुलिस ने पास में भूत बंगला क्षेत्र के जंगल में भी सर्चिंग की. पुलिस बाजपेयी नगर मल्टी के 1000 से ज्यादा फ्लैटों में तलाश करने का प्लान था, अब तक 100 से ज्यादा फ्लैटों में तलाश की जा चुकी थी. साथ ही पानी की टंकियों में भी बच्ची की तलाश की जा रही थी. आखिरकार आज बच्ची का शव मिला. थाना प्रभारी निखिल उपाध्याय ने बताया बच्ची का शव मिल गया है, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. अब पुलिस इस मामले में आगे की जांच करेगी।

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related