CG NEWS: निगम के अधिकारियों पर जानलेवा हमला मामले में 16 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Date:

CG NEWS: कवर्धा। वन विकास निगम के अधिकारियों पर जानलेवा हमला मामले में कुकदूर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. रेत माफियाओं के घर में दबिश देकर 16 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. सभी आरोपियों को ग्राम पण्डारीखार और डालामौहा गांव से हिरासत में लिया गया है. इस मामले में अभी भी कुछ रेत माफिया फरार चल रहे हैं, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.

CG NEWS: पूरा मामला पंडरिया ब्लॉक के ग्राम डालामौहा गांव का है, जहां गांव के झोरी नाला से लगातार रेत की चोरी की जा रही थी. 23 सितंबर की रात वन विकास निगम की टीम रेत चोरी को रोकने गई थी. इसी दौरान 15 से 20 रेत माफियाओं ने वर्दीधारी अधिकारियों को दौड़ा दौड़ा कर लात घुसे और डंडे से पीटा, जान से मारने का प्रयास किया. इस हमले में दोनों अधिकारियों के सिर में गंभीर चोट आई है. स्थानीय लोगों ने वन विकास निगम के दोनों अधिकारियों को हॉस्पिटल में दाखिल कराया. बहरहाल दोनों अधिकारियों को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR PETROL CRISIS : 15 से ज्यादा पेट्रोल पंप सूखे…

RAIPUR PETROL CRISIS : More than 15 petrol pumps...

KERALA NEW CM : केरल का सीएम फाइनल!

KERALA NEW CM : Kerala CM final! रायपुर डेस्क। केरल...

CG TRAIN CANCELLED : 77 ट्रेनें कैंसिल

CG TRAIN CANCELLED : 77 trains cancelled रायपुर। गर्मी की...