CG RAPE CASE : दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमी ने रेप किया, फिर पत्थर से सिर कुचला

Date:

CG RAPE CASE: Heart-wrenching incident, lover raped, then crushed his head with a stone.

रायपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक्त दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जशपुर जिले में झारखंड की महिला के साथ बलात्कार के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला के बॉयफ्रेंड ने पहले रेप किया फिर अपने दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका की जान ले ली। बॉयफ्रेंड ने प्रेमिका को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा फिर महिला के चेहरे को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया। इसके बाद महिला का गला घोंटकर मार डाला। हत्या के बाद आरोपी और उसके दोस्त ने महिला की लाश को जंगल में गड्ढा खोदकर दफना दिया।

झारखंड की थी महिला –

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को जंगल के नाले के किनारे गड्‌ढे से 30 साल की एक महिला की लाश मिली। महिला का शव खून से लथपथ था और चेहरा कुचला हुआ था। इससे यह स्पष्ट हो रहा था कि महिला का कत्ल किया गया है। इसके बाद पुलिस ने महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इस दौरान यह जानकारी मिली कि महिला झारखंड की रहने वाली है।

महिला शादीशुदा थी और यहां अकेले रहकर मजदूरी करती थी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट में महिला से रेप, मारपीट और गला घोंटकर मारने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने रेप और हत्या की एफआईआर दर्ज की। मामले में जब पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कि तो पता चला कि 17 सितंबर की रात एक बाइक पर 2 युवक महिला के घर पहुंचे थे।

दोनों ही देर रात तक महिला के घर में रुके थे। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पुलिस ने राजेन्द्र मिंज (उम्र – 30 साल) और संजय राम भगत (उम्र – 30 साल) को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला से उसका अफेयर चल रहा था। वारदात के दिन वह जशपुर के कोर्ट में पेशी के लिए आया था। उसके साथ उसका साथी संजय राम भी था। पेशी खत्म होने के बाद वह मछली लेकर अपनी गर्लफ्रेंड के घर मिलने के लिए पहुंचे थे।

पैसे को लेकर हुआ विवाद, फिर कर दी हत्या –

इस दौरान महिला गणेश विसर्जन देखने के लिए चली गई थी। रात करीब साढ़े 9 बजे लौटी तब तक दोनों आरोपी शराब पीकर नशे में धुत थे। बताया जा रहा है कि आरोपी राजेन्द्र मिंज ने महिला से रेप किया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोपियों ने बताया कि​ महिला का कोई पुराना केस था। उसके लिए वह 4 हजार रुपए मांग रही थी। पैसे नहीं देने पर विवाद बढ़ता चला गया।

इस पर दोनों आरोपियों ने महिला को मार डाला। इसके बाद लाश को जंगल किनारे ठिकाने लगा दिया था। मामले में पुलिस ने सोगड़ा गांव निवासी राजेन्द्र मिंज और कपरोल गांव निवासी संजय राम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया है। वहीं लाश को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related