CG NEWS : युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने लिया करैत सांप से अनोखा बदला

Date:

CG NEWS: After the death of the youth, the villagers took a unique revenge against the Krait snake.

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मृत युवक के साथ सांप को जिंदा जलाए जाने का मामला सामने आ रहा है। युवक की मौत इस सांप की वजह से ही हुई थी। गांव वालों ने उक्त सांप को जिंदा पकड़ लिया था और उसे एक टोकरी में बंद कर लिया था। युवक को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया।

करैत सांप ने पलंग पर चढ़ कर काटा –

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोरबा जिले में बैगामार गांव है। गांव में मनसा राम राठिया के परिवार में पत्नी और दो बेटे थे। शनिवार की रात खाना खा कर सभी अपने अपने कमरे में सोने चले गए। उनका बेटा डिगेश्वर राठिया ( 22 ) भी अपने कमरे में सोने चला गया। युवक खाट पर मच्छरदानी लगा कर सो रहा था।

रात में मच्छरदानी के अंदर जहरीला करैत सांप घुस गया और उसके पैर पर काट लिया। युवक ने बिस्तर से उठकर देखा तो मच्छरदानी में सांप लिपटा हुआ था। उसने उठकर इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन युवक को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे।

रविवार की सुबह इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता मनसा राम ने बताया कि डिगेश्वर घर का बड़ा बेटा था और पढ़ाई करने के साथ खेती किसानी में साथ देता था।

भारत के सबसे विषैले सर्पों में से एक है करैत –

सर्पदंश के बाद ग्रामीणों ने सांप को पकड़ लिया और एक टोकरी में बंद करके रखा था। सभी जिला मेडिकल कॉलेज से पोस्टमॉर्टम करा कर घर पहुंचे। इसके बाद युवक का अंतिम संस्कार करने मुक्तिधाम पहुंचे। ग्रामीण सांप को भी रस्सी से बांधकर डंडे के सहारे मुक्तिधाम लेकर गए। सांप को भी युवक की चिता के साथ जिंदा जला दिया गया।

उल्लेखनीय है कि करैत सापों की प्रजाति है। यह भारतीय उपमहाद्वीप के जंगलों में पाई जाती है। यह अत्यन्त विषैला सांप है। यह भारत के सबसे विषैले सर्पों में से एक है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related