CG BREAKING : मेडल जीतने वालों को मिलेंगे 3 करोड़, 2 करोड़ और 1 करोड़, साय सरकार की घोषणा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Medal winners will get Rs 3 crore, Rs 2 crore and Rs 1 crore, says government announcement

रायपुर। ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपए, रजत पदक जीतने वाले को दो करोड़ और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपए की पुरुस्कार राशि देगी। ये घोषणा आज छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने राज्य खेल अलंकरण समारोह में की। रायपुर के साइंस कॉलेज स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में सीएम साय ने राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

इस दौरान खिलाड़ियों को 1 करोड़ 36 लाख 33 हजार रुपये दिये गये। वहीं पदक विजेता 502 खिलाड़ियों के बैंक खाते में 60.33 लाख रुपये ट्रांसफर किये गये। वर्ष 2021-22 और 2022-23 के लिए 97 खिलाड़ियों को 76 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। इस दौरान केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह आदि मौजूद रहे।

वर्ष 2021-22 के लिए शहीद राजीव पांडे पुरस्कार के लिए 6, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 6, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 2, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 11, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 5 और मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 11 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, दयाल दास बघेल रामविचार नेताम, श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्व श्री सम्पत अग्रवाल, पुरन्दर मिश्रा, गुरु खुशवंत साहेब , प्रणव मरपच्ची (मरवाही ) मोती लाल साहू अनुज शर्मा इन्द्र कुमार साहू सचिव खेल विभाग हिमशिखर गुप्ता , संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती तनुजा सलाम सहित खिलाड़ीगण मौजूद है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related