Amit Shah CG Visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर हाई अलर्ट में प्रशासन, ड्रोन और दूरबीन के से की जारी कड़ी निगरानी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Amit Shah CG Visit:  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट में है. राजधानी रायपुर में पुलिस प्रशासन केंद्रीय मंत्री शाह की सुरक्षा के लिए पूरी तैयारी में है. होटल मे-फेयर में पांच लेयर की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है. आईजी, एसपी, एडिशनल एसपी, डीएसपी और निरीक्षक स्तर के अधिकारी उनकी सुरक्षा निगरानी के लिए तैनात हैं.

बता दें, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से तीन दिनों तक रायपुर दौरे पर रहेंगे. उनकी सुरक्षा को लेकर जिले भर में पुलिस के एक हजार जवान सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं. होटल के चारों तरफ भी पुलिस डोम तैयार किया गया है, साथ ही ड्रोन और दूरबीन के माध्यम से होटल के आस-पास की कड़ी निगरानी की जा रही है.

अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम:

23 अगस्त:

रात 10:15 बजे: दिल्ली से बीएसएफ के विमान से रवाना होकर रायपुर पहुंचेंगे.

24 अगस्त:

सुबह 10:00 बजे: होटल से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे.

हेलीकॉप्टर से नवागांव: वल्लभाचार्य आश्रम में कार्यक्रम में शामिल होंगे.

पौने 12 बजे: रायपुर लौटेंगे.

दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक: इंटर-स्टेट को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक (छत्तीसगढ़ समेत सात राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी शामिल).

दोपहर 2:00 से 3:00 बजे तक: छत्तीसगढ़ पुलिस के कामकाज की समीक्षा.

दोपहर 3:00 से 4:30 बजे तक: बैठक.

साढ़े 4:00 से 6:00 बजे तक: विकास कार्यों की रिपोर्ट की समीक्षा.

रात 8:00 से 9:30 बजे तक: डीजीपी से वन-टू-वन मुलाकात.

रात 6:00 से 8:00 बजे तक: रात्रि भोजन और अन्य कार्य.

25 अगस्त:

सुबह 11:00 से 12:30 बजे तक: राष्ट्रीय क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ब्रांच ऑफिस का उद्घाटन.

दोपहर 1:00 से 2:00 बजे तक: लंच.

दोपहर 2:00 से 3:30 बजे तक: राज्य सरकार के कामकाज की समीक्षा.

शाम 3:45 बजे: स्वामी विवेकानंद विमानतल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related