CG CRIME NEWS: राखी के दिन मेले से लौट महिला संग गैंगरेप, नाबालिग सहित 6 दरिंदे गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME NEWS:रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक आदिवासी महिला से गैंगरेप किया गया। महिला रक्षाबंधन के दिन मेले से लौट रही थी तभी वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों में महिला का एक दोस्त और उसके 10 साथी शामिल हैं। पुलिस ने मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस ने सभी आरोपियों का मेडिकल कराया है। इसके बाद उन्हें शिनाख्त के लिए आरोपियों को तहसील कार्यालय ले जाया गया। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने इस मामले में सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े के नेतृत्व में 5 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।

CG CRIME NEWS:जानकारी के मुताबिक, पुसौर ब्लॉक निवासी 27 साल की महिला कुछ सालों से अपने पति से अलग रह रही है। वह सोमवार को अपने परिचितों के साथ मीना बाजार गई थी। वहां से लौटने के दौरान NTPC लारा के पास कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और गैंगरेप किया। मामले में मंगलवार को FIR हुई है। महिला अपने दोस्त के साथ लौट रही थी। पहले उसने ही रेप किया। इस दौरान आरोपी युवक के साथी भी पहुंच गए और उन्होंने भी महिला से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद सभी आरोपी वहां से भाग निकले।

CG CRIME NEWS:जिसके बाद महिला किसी तरह थाने पहुंची और FIR दर्ज कराई। SP दिव्यांग पटेल ने बताया कि महिला से कुछ आरोपियों ने गलत काम किया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पीड़िता की स्थिति अभी सामान्य है। शिकायत आने के बाद तत्काल टीम गठित की गई। टीम ने आरोपियों के ठिकाने पर दबिश दी। मंगलवार को 6 आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया था। आज एक और आरोपी को पकड़ा गया है। सभी आरोपी घुटकुपाली, केसाईपाली, छपोरा और आसपास गांव के हैं। इनमें एक नाबालिग है।

गिरफ़्तार आरोपी के नाम

राहुल चौहान

मोनू साहु

राहुल खड़िया

उत्तम मिर्धा नरेंद्र सिदार

बबलू देहरिया

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related