Gold Silver Price: सोने के दाम स्थिर और चांदी के दाम में हुई गिरावट, जानिए आज के प्राइस

Date:

Gold Silver Price: अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 74,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही। हालांकि, चांदी की कीमत 150 रुपये की गिरावट के साथ 87,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

घरेलू बाजार की स्थिति

मंगलवार को पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला गोल्ड 1,400 रुपये उछलकर 74,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत में 150 रुपये की गिरावट हुई है। ये अब 87,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है। वहीं, पिछले बंद का भाव 87,150 रुपये प्रति किलोग्राम था। इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 73,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related