‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के फेम Mohsin Khan को आया था हार्ट अटैक, खुद ने किया खुलासा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। अभिनेता मोहसिन खान ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कार्तिक गोयनका बनकर लोगों के दिल में अपनी जगह बनाई। आज भी लोग उन्हें इसी नाम से जानते हैं। शो में उनके किरदार दर्शकों ने काफी पसंद आया था। अब एक्टर ने अपनी लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि पिछले साल उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

मोहसिन को इंडस्ट्री में हुए 10 साल

32 साल के मोहसिन खान (Mohsin Khan) ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में बताया है कि अगस्त में उन्हें इंडस्ट्री में पूरे 10 साल पूरे हो चुके हैं। इसी के साथ उन्होंने बताया कि लगभग पर्दे से करीब 2.5 साल का ब्रेक लिया था। उन्होंने कहा, ”मैंने इंडस्ट्री में 10 साल पूरे कर लिए हैं। 10 साल में से 7.5 साल मैंने लगातार काम किया है और 2.5 साल का ब्रेक लिया है। 1800 एपिसोड में अभिनय करने के बाद मुझे बस एक ब्रेक लेने का मन हुआ, लेकिन फिर मैं बीमार पड़ गया।”

मुझे फैटी लीवर हो गया

अभिनेता ने अपनी बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहा, “मैंने इतने लंबे ब्रेक पर जाने के बारे में नहीं सोचा था। मैंने लगभग डेढ़ साल तक योजना बनाई, लेकिन उसके बाद मैं बीमार पड़ गया। मुझे फैटी लीवर हो गया जिसके कारण हल्का दिल का दौरा पड़ा। मैंने यह बात पहले किसी को नहीं बताई। मुझे कुछ समय के लिए भर्ती कराया गया था। इलाज के लिए हमें करीब तीन अस्पताल बदलने पड़े थे। इस पूरी घटना के कारण मेरी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो गई। मैं कुछ दिनों में बीमार पड़ जाता था, लेकिन अब मैं काफी बेहतर हूं।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related