BOLLYWOOD NEWS : ‘स्त्री 2’ का धमाकेदार आगाज, जानिए फिल्म में सरकटा के पीछे है किसका चेहरा?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BOLLYWOOD NEWS : श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘स्त्री 2’ ने अन्य रिलीज फिल्मों के मन में खौफ पैदा कर दिया है। एक हफ्ते से पहले ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर ली है। फिल्म के डायलॉग्स हो या फिर इसकी कहानी, लोग इसे देखकर लोटपोट हो रहे हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे ‘चंदेरी’ गांव में सरकटे के आतंक से लोग परेशान होते हैं और ‘स्त्री’ को रक्षा के लिए पुकारते हैं। स्त्री और सरकटे के बीच की जंग लोगों को बेहद पसंद आ रही है। फिल्म में सरकटे के लुक का आइडिया जिस शख्स को देखकर मिला है वह हाइट में खली से भी बड़ा है।

‘स्त्री 2’ का धमाकेदार आगाज

‘स्त्री’ सीक्वल के साथ छह साल बाद बड़े पर्दे पर लौटी है। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और अच्छे रिव्यू भी एक अन्य कारण है, जिसकी वजह से लोगों ने इस मूवी में दिलचस्पी दिखाई है। सिर्फ दो दिनों में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

कौन है असली सरकटा?

‘स्त्री 2’ फिल्म में असली सरकटे का रोल किसी व्यक्ति ने नहीं किया, बल्कि यह वीएफएक्स का कमाल है। ‘मुंज्या’ की तरह ही इस फिल्म में भी मेकर्स ने डिजिटल भूत बनाया है। ये प्रोस्थेटिक मेकअप आर्टिस्ट टीम का बनाया हुआ एक चेहरा है। मेकर्स ने सरकटे का स्केच बनाया। इसके लिए एक ऐसे व्यक्ति की तलाश की गई, जिसका चेहरा सरकटे के वीएफएक्स वर्जन के लिए इस्तेमाल किया जा सके। एक स्पोर्ट्समैन की प्रोफाइल सरकटे से मैच हो रही थी। उन्हें बुलाकर उनके चेहरे की मदद से एक प्रोस्थेटिक चेहरा बनाया गया। इसके बाद उस नकली चेहरे को सिरकटे के लुक में तैयार किया गया। प्रोस्थेटिक चेहरे पर वीएफएक्स और सीजीआई के इस्तेमाल से सरकटे का लुक तैयार किया गया।

वहीं, सरकटे से जुड़ी एक अन्य थ्योरी है, जिसे ‘स्त्री 2’ से जोड़कर देखा गया है। उत्तराखंड के लैंसडाउन की एक प्राचीन लोककथा है, जिसमें बिना सिर के भूत के होने की कहानी सुनाई जाती रही है। ऐसा कहा जाता है कि ये भूत एक ब्रिटिश सैनिक वार्डल की आत्मा है, जो लैंसडाउन की सड़कों पर घूमता है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related