Badlapur Sexual Assault: बदलापुर की घटना पर विरोध प्रदर्शनजारी, MVA का 24 अगस्त को महाराष्ट्र बंद का एलान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Badlapur Sexual Assault: बदलापुर के एक स्कूल में दो बच्चियों के साथ हुए यौन शोषण के बाद से राज्य में बवाल मचा हुआ है। लोगों में गुस्सा भरा हुआ है और सभी सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। इस बीच बुधवार को विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) ने 24 अगस्त को ‘महाराष्ट्र बंद’ का आह्वान किया है।

कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और शरद पवार की पार्टी लेगी हिस्सा

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने बताया कि एमवीए के सहयोगी दलों- कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी (एसपी) ने यहां एक बैठक के बाद यह फैसला लिया। उन्होंने कहा कि एमवीए के सभी सहयोगी 24 अगस्त को बंद में हिस्सा लेंगे। विजय वडेट्टीवार ने कहा, ‘हमने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे और भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार की सभी मोर्चों पर विफलता पर चर्चा की।’

वर्षा गायकवाड़ ने भी किया विरोध प्रदर्शन

इस बीच, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने बदलापुर की घटना को लेकर राज्य सचिवालय मंत्रालय के बाहर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान वडेट्टीवार और कुछ कांग्रेस नेता भी मौजूद थे। मंत्रालय के गेट के बाहर तख्तियां थामे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘एफआईआर दर्ज करने में देरी’ के लिए सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने परिसर में घुसने से रोक दिया। गायकवाड़ और वडेट्टीवार ने ‘राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वृद्धि’ के लिए राज्य सरकार की आलोचना की।

17 अगस्त की घटना, FIR करने में देरी

पुलिस ने 17 अगस्त को बदलापुर के एक स्कूल में किंडरगार्टन की दो छात्राओं के साथ यौन शोषण करने के आरोप में स्कूल के एक अटेंडेंट को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार, उसने स्कूल के शौचालय में लड़कियों के साथ यौन शोषण किया था।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related