मध्य प्रदेश के सागर में बड़ा हदसा: भरभराकर गिरी दीवार, 8 बच्चों की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। जिले के शाहपुर में दीवार गिरने से आठ बच्चों की मौत हो गई है। छोटे बच्चों की मौत के बाद से पूरा क्षेत्र गम में डूब गया है।

दरअसल, शाहपुर में हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण एवं भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। सावन के महीने में मंदिर में सुबह से शिवलिंग बनाने का काम चल रहा था। शिवलिंग बनाने के लिए आठ से 14 साल के बच्चे भी पहुंचे थे। बच्चे जब शिवलिंग बना रहे थे, तभी मंदिर परिसर के बगल वाली कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार करीब पचास साल पुरानी थी।

मौके पर चीख-पुकार मची

 मध्य प्रदेश के सागर में बड़ा हदसा: भरभराकर गिरी दीवार, 8 बच्चों की मौत

यह दीवार शिवलिंग बना रहे बच्चों के ऊपर सीधी गिरी, जिससे एक साथ आठ बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल मलबे को हटाने का काम शुरूकर दिया, जिसके बाद नीचे दबे बच्चों को निकाला गया। नगर परिषद और पुलिस राहत कार्य में लगे हुए हैं दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद रहली के विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव भी मौके पर पहुंच गए।

सागर में भारी बारिश

जानकारी के मुताबिक मंदिर परिसर के बराबर में पचास साल पुरानी दीवार जर्जर हो चुकी थी। इसके बाद भी दीवार को गिराया नहीं गया। सागर में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। 24 घंटे के अंदर ही यहां 104 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। ऐसे में बारिश से कच्चे व जर्जर मकानों को खतरा बना हुआ है।

 

 

खबरें और भी

https://www.jagranimages.com/images/newimg/04082024/04_08_2024-care_tips_after_ivf_23771712.jpg

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related