CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी

Date:

CG WEATHER UPDATE: Yellow alert issued in 16 districts of Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मानसूनी गतिविधियों में कमी देखी गई है. प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है. मंगलवार को मनोरा में 50 मिमी बारिश हुई, जबकि भानुप्रतापपुर और जशपुरनगर में 30 मिमी बारिश दर्ज की गई है. वहीं राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बारिश थम गई है. मौसम विभाग ने सुबह 7 से 10 बजे तक 3 घंटे के लिए 16 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही आज प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है.

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं विभाग ने 1 और 2 अगस्त को मानसूनी गतिविधियों में वृद्धि की संभावना व्यक्त की है, जिससे बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है. अगले 48 घंटों के लिए मौसम गिभाग ने बिलासपुर, रायपुर, जशपुर, बलरामपुर, रायगढ़ समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

3 घंटे के लिए 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी –

मौसम विभाग ने सुबह 7 से 10 बजे तक 3 घंटे के लिए 16 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. जिसमें बलौदाबाजार, बलरामपुर, बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, मुंगेली, रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़ बिलाईगढ़, सूरजपुर, सरगुजा के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है.

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

डोनाल्ड ट्रंप को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने टैरिफ को बताया गैरकानूनी

 वाशिंगटन : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आर्थिक एजेंडे को...

नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू : यात्रियों को मिलेगा अधिक उड़ान का विकल्प

बिलासपुर। बिलासपुर में आज पहली बार रात्रिकालीन उड़ान का...

नए कुलपति के रूप में मनोज दयाल ने संभाला कार्यभार,पत्रकारिता विश्वविद्यालय को मिला नया नेतृत्व

रायपुर: आज कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर...