CG PADDY SCAM : गोदाम से गायब हुए 4714 क्विंटल धान, रडार पर 7 नाम! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Paddy Scam: 4,714 Quintals of Paddy Go Missing from Warehouse; 7 Names on the Radar!

CG PADDY SCAM : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के किरीत, बिर्रा और कड़ारी धान खरीदी केंद्रों में करोड़ों रुपए की अनियमितता उजागर होने के बाद प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है।

जांच में कुल 4714.3 क्विंटल धान गायब पाया गया, जिसकी कीमत करीब 1.46 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

अब इस मामले में प्रभारी, प्रबंधक और हमाल समेत 7 लोगों के खिलाफ अलग-अलग थानों में FIR दर्ज की गई है।

अधिकारियों ने पाया कि स्टॉक रजिस्टर और वास्तविक भंडारण में बड़ा अंतर है।

कई जगह फर्जी एंट्री कर रिकॉर्ड को मैच कराने की कोशिश की गई, जबकि मौके पर धान की मात्रा कम मिली।

जांच में यह भी सामने आया कि खरीदी और उठाव के दस्तावेजों में हेराफेरी कर सरकारी राशि का नुकसान पहुंचाया गया।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धान की हेराफेरी अकेले केंद्र स्तर पर हुई या इसके पीछे बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था?

वहीं जिले में अन्य खरीदी केंद्रों के रिकॉर्ड की भी जांच की तैयारी की जा रही है, ताकि किसी और अनियमितता का खुलासा हो सके।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : लिव-इन हर बार रेप नहीं!

CHHATTISGARH : Live-in is not rape every time! रायपुर। छत्तीसगढ़...

SAKTI MURDER CASE : इश्क, सुपारी और 3 गोलियां!

SAKTI MURDER CASE : Love, betel nut and 3...

BILASPUR RAILWAY DIVISION : रेलवे काउंटर आधे दिन!

BILASPUR RAILWAY DIVISION : Railway counters closed for half...