BHILAI SWINE FLU: 4 new cases detected, 11 active cases!
BHILAI SWINE FLU: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। भिलाई में गुरुवार को फिर 4 नए मरीज मिले हैं।
इनमें 3 मरीज अकेले सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती और 1 को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
अब तक मिले कुल स्वाइन-फ्लू मरीजों की संख्या 58 हो गई है। बताया कि अभी भी जिले में स्वाइन फ्लू के कुल 11 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 5 होम आइसोलेशन और बचे 6 अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।
