CHHATTISGARH : PWD अफसरों की क्लास, अरुण साव बोले …

Date:

CHHATTISGARH : Class for PWD officers, Arun Saw said…

रायपुर। रायपुर में आज लोक निर्माण विभाग की हाई लेवल बैठक में उप मुख्यमंत्री Arun Sao पूरी एक्शन मोड में नजर आए। अफसरों को साफ शब्दों में कह दिया गया, अब सरकारी दफ्तर नहीं, कॉर्पोरेट ऑफिस की तरह काम करना होगा।

बैठक में सबसे ज्यादा सख्ती खराब सड़कों और लटके प्रोजेक्ट्स को लेकर दिखी। अरुण साव ने साफ चेतावनी दी कि परफॉर्मेंस गारंटी वाली सड़क अगर खराब मिली तो सिर्फ ठेकेदार ही नहीं, जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि फाइलें घूमती नहीं दिखनी चाहिए… प्रशासकीय मंजूरी मिलते ही तकनीकी स्वीकृति, टेंडर और काम जमीन पर शुरू होना चाहिए। हर मुख्य अभियंता को खुद फील्ड में उतरकर सड़कों का निरीक्षण करने का आदेश दिया गया है।

सरकार अब सड़क, पुल-पुलिया और चौड़ीकरण के काम में देरी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। बैठक के बाद विभाग में हलचल तेज हो गई है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related