खेलते खेलते करंट की चपेट में आई 3 साल की मासूम, मौके पर हुई मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कोरबा । जिले में करंट लगने से 3 साल के बच्ची की मौत  हो गई। घर के अंदर बच्ची खेल रही थी, तभी बिजली मीटर से निकले तार की चपेट में आ गई। हाथ में करंट लगने के बाद तार पेट में जा गिरा। जिससे हाथ-पेट जल गए। घटना राजगामार चौकी के केसला गांव की है। जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से बिहार के सहरसा जिले की रहने वाले महेश दास अभी केसला गांव में किराए के मकान पर रह रहे हैं। रोजी मजदूरी का काम करते हैं।

बताया जा रहा है कि, महेश काम पर गया था। उसकी पत्नी घर पर काम कर रही थी। इस दौरान बेटी अंजली घर के अंदर खेल रही थी। इस दौरान अचानक कमरे में लगे बिजली मीटर से निकले तार की चपेट में आ गई। हाथ में करंट लगने के बाद तार पेट में जा गिरा। इस दौरान पेट और हाथ जल गए। जब मां कमरे के अंदर पहुंची, तो बच्ची को गिरा देख चीख-पुकार मचाने लगी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG VIRAL VIDEO : ब्लड सैंपल के साथ रील!

CG VIRAL VIDEO : Reel with blood sample! दुर्ग. दुर्ग...