T20 World Cup 2024: भारत की शानदार जीत के बाद आधी रात रायपुर की सड़कों पर उमड़े क्रिकेट प्रेमी, जमकर फूटे फटाके

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। भारत ने फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी 20 विश्व कप अपने नाम कर लिया है। भारतीय क्रिकेट टीम के इस उपलब्धि का जश्न रायपुर सहित पूरे छत्‍तीसगढ़ में जमकर मनाया गया। जमकर आतिशबाजी के साथ डोल नगाड़ों की धूम पर क्रिकेट प्रेमी जमकर थिरके।

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने भारत की जीत पर टीम इंडिया को बधाई दी। सीएम साय ने एक्‍स हैंडल पर लिखा, “विजयी भारत, विश्वविजेता भारत” शाबास चैंपियंस। गौरवान्वित हैं 140 करोड़ भारतीय। भारतीय क्रिकेट टीम को T-20 वर्ल्ड कप जीतने की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। भारत माता की जय जय हिंद 🇮🇳 वंदे मातरम्।

जयस्तंभ चौक पर उमड़ी क्रिकेट प्रेमियों की भीड़

इधर, भारत जीत के बाद देर रात एक से दो हजार की संख्या में क्रिकेट प्रशंसक रायपुर के ऐतिहासिक जयस्तंभ चौक पर पहुंचे और टीम इंडिया के जीत का जश्न मनाया। मिठाई से एक दूसरे का मुंह मीठा किया। महिला, पुरुष, बच्चे से लेकर वरिष्ठ, हर उम्र और हर वर्ग के लोगों ने मनाया जश्न। भारत माता की जय… इंडिया… इंडिया के नारे से पूरा शहर आधी रात को गूंज उठा। एक समय पर ऐसा लग रहा था मानो दक्षिण अफ्रीका ट्राफी ले जाएगी, लेकिन भारतीय टीम के धुरंधरों ने कमाल दिखाया और देश को फिर से गौरान्वित करने का अवसर दिया।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related