भूपेश बघेल ने CM साय से की डॉ प्रदीप कुमार जोशी को हटाने की मांग, जानें क्या है पूरा मामला

Date:

रायपुर । भूपेश बघेल ने CM विष्णुदेव साय से डॉ प्रदीप कुमार जोशी को हटाने की मांग की है। X पर बघेल ने लिखा, अभी NEET में हुई धांधली का विवाद ख़त्म नहीं हुआ है और UGC-NET का पर्चा लीक होने की पुष्टि हो गई। फिर से परीक्षा होगी। परीक्षाएं करवाने वाली एजेंसी NTA पर सवाल खड़े हो गए हैं। इसी NTA के गवर्निग बॉडी के प्रमुख प्रो डॉ. प्रदीप कुमार जोशी को छत्तीसगढ़ सरकार ने CGPSC सुधार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री@vishnudsaiक्या अब भी प्रो जोशी को नहीं हटाएंगे? हटा दीजिए, लाखों बच्चों के भविष्य का सवाल है।

भूपेश बघेल ने CM साय से की डॉ प्रदीप कुमार जोशी को हटाने की मांग, जानें क्या है पूरा मामला

जानें कौन है प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार जोशी

प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार जोशी 12 मई 2015 को UPSC के सदस्य बने थे। फिर 7 अगस्त 2020 को यूपीएससी का अध्यक्ष बनाया गया। इससे पहले छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग और मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं। तब प्रदेश में भाजपा की सरकार ही थी।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related