CG WEATHER UPDATE : नौतपा का आज नौवां दिन, रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में लू चलने की संभावना

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG WEATHER UPDATE: Today is the ninth day of Nautapa, possibility of heat wave in some districts of Raipur, Bilaspur and Durg divisions.


रायपुर।
नौतपा का आज नौवां दिन है। छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में लू चलने की संभावना है। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। साथ ही रविवार को बस्तर संभाग के कुछ जिलों में अंधड़ चलनेकी संभावना है। प्रदेश में सबसे गर्म जिला रायपुर रह है। यहां 45.7 डिग्री पारा दर्ज किया गया है। 

मौसम विभाग के अनुसार,  दो जून तक लू की स्थिति बने रहने की संभावना है। इसके बाद अगले पांच दिनों तक बस्तर संभाग के जिलोंमें एकदो जगह पर गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि अगले 24 घंटे मेंअधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, उसके बाद तीन दिनों में एक से तीन डिग्री अधिकतम तापमान मेंगिरावट होगी। 

मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि द्रोणिका के प्रभाव से बस्तर संभाग के एक दो जगह पर अंधड़ चलने की संभावना है। साथ ही रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में लू की संभावना है। बीते दिनों शनिवार को प्रदेश के कुछ जिलों में लू के हालात बने रहे। साथ ही दिनभरगर्म हवाओं के साथ भीषण गर्मी पड़ी। रात के लगभग 10 बजे तक लोग गर्म हवाओं से परेशान रहे। 

प्रदेश में सबसे गर्म जिला रायपुर रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.60 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कमन्यूनतम तापमान नारायणपुर में 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री औरन्यूनतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।  

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related