Monsoon In Chhattisgarh: इस तारीख को छत्‍तीसगढ़ में दस्‍तक दे सकता है मानसून, आया बड़ा अपडेट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। नौतपा का आज छठवां दिन है। उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां भी तपती गर्मी से लोग परेशान हो गए हैं। इसी बीच एक रहत भरी खबर सामने आई है। जल्द ही मानसून छत्तीसगढ़ पहुंचने वाला है। बता दें की मानसून की भारत में एंट्री हो गई है। मानसून अब केरल के रास्ते पहुंच चूका है। मौसम विभाग ने बताया कि इस बार मानसून समय से दो दिन पहले पहुंचा है। वहीं मौसम विभाग द्वारा 11 तारीख तक छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के तीन संभाग में लू का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में बुधवार को अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, वहीं छह जिलों में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक रहा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के रायगढ़, राजनंदगांव, रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, बिलासपुर, बेमेतरा, मुंगेली, कोरबा, सक्ती, बालोद, कबीरधाम और सरगुजा संभाग के जिला में एक दो जगह पर लू चलने की संभावना है। साथ ही रात के समय गर्म हवाएं चलने की संभावना है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related