बड़ा हादसा : खाई में गिरी तिर्थयात्रियों की बस, 7 लोगों की हुई मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

जम्मू। जम्मू के अखनूर में गुरुवार दोपहर तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस खाई में गिर गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हुए हैं। इन्हें अस्पताल ले जाया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस में उत्तर प्रदेश के हाथरस के करीब 60 लोग सवार थे। सभी शिव खोरी जा रहे थे। बस जम्मू-पुंछ राजमार्ग से गुजर रही थी तभी 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है।

बता दें कि 15 नवंबर 2023 को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के अस्सार इलाके में एक बस 300 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में 9 महिलाओं समेत 38 लोगों की मौत हुई थी। बस किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी। पुलिस और SDRF की टीमों के साथ स्थानीय लोगों ने भी राहत और बचाव का काम किया था। बस बुरी तरह डैमेज हो गई थी इसलिए इसे काटकर डेड बॉडी और घायलों को बाहर निकालना पड़ा था। घायलों को किश्तवाड़ जिला अस्पताल और डोडा के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) में भर्ती कराया गया था। कुछ लोगों को जम्मू एयरलिफ्ट किया गया था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related