KORBA ROAD ACCIDENT : शिक्षिका को तेज रफ्तार बुलेरो ने रौंदा, फिर 500 मीटर तक घसीटा .. 2 मासूमों बच्चों के सिर से उठाया मां की ममता का साया

KORBA ROAD ACCIDENT: The teacher was crushed by a speeding Bullero, then dragged for 500 meters.. The shadow of mother’s love was lifted from the heads of 2 innocent children.
कोरबा। कोरबा पाली-पोड़ी मार्ग मुख्य पर तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी को ठोकर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार शिक्षिक को गंभीर चोटें आने की वजह से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना सुबह लगभग साढ़े छह बजे की है। नगर पंचायत पाली के वार्ड क्रमांक 02 के उदय नगर में रहने वाली स्वाति दुबे 30 वर्ष डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षिका के पद पर पदस्थ थी। सुबह शिक्षिका किसी काम से स्कूटी पर सवार होकर गई थी। वापस लौटने के समय पाली-पोड़ी मार्ग पर नानपुलाली के पास तेज रफ्तार बोलेरो के चालक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया और स्कूटी समेत स्वाति को लगभग 500 मीटर दूरी तक घसिटता रहा।
बोलेरो की रफ्तार इतनी तेज थी कि गाड़ी रूकी नहीं और पेड़ से जा टकराई। बताया जा रहा है कि आरोपी बोलेरो चालक ने गलत दिशा पर वाहन चला रहा था। इस कारण हादसा हुआ। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जांच पुलिस कर रही है।
बताया जा रहा है कि विश्वेष दुबे व स्वाति दुबे के दो बच्चे हैं। दूसरे बच्चे की उम्र लगभग तीन वर्ष है। इस घटना में दोनों बच्चों के सिर से मां की ममता का साया उठ गया। स्वाति की मौत की खबर मिलते ही पूरे पाली समेत आसपास गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी नाराजगी व्याप्त है।