एअर इंडिया एक्सप्रेस का बड़ा एक्शन : 25 क्रू-मेंबर्स को नौकरी से निकाला, जानें क्या है पूरा मामला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने अपने 25 क्रू-मेंबर्स को निकाल दिया है। एअर इंडिया ने इन कर्मचारियों को ऑपरेशन डिस्टर्ब करने और नियुक्ति शर्तों का उल्लंघन करने का दोषी मानते हुए यह टर्मिनेशन लेटर दिया है। दरअसल, 7 मई की रात अचानक एकसाथ छुट्टी पर चले गए थे। जिसकी वजह से एयरलाइन को 90 ये ज्यादा फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी थीं।

बर्खास्तगी पर एयरलाइन ने क्या कहा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छुट्टी पर जाने वाले केबिन क्रू मेंबर्स को ईमेल कर टर्मिनेट करने की जानकारी दी गई है। कर्मचारी काम पर नहीं लौटे थे, उनके बर्ताव के चलते हजारों पैसेंजर्स परेशान हुए। बड़े पैमाने पर सिक लीव लेना नियमों का उल्लंघन है। ऐसा करके कर्मचारियों ने अपने ऊपर लागू ‘एअर इंडिया एक्सप्रेस लिमिटेड एंप्लॉय सर्विस रूल्स’ का भी उल्लंघन किया है।

एकसाथ छुट्टी पर गए थे 200 सीनियर क्रू-मेंबर्स

मंगलवार (7 मई) को अचानक एअर इंडिया एक्सप्रेस के 200 से ज्यादा सीनियर क्रू-मेंबर्स के एक साथ छुट्टी पर चले गए। केबिन क्रू के सदस्यों ने बीमार होने की सूचना देकर अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए। इस कारण कंपनी को मंगलवार रात और बुधवार को अपनी 90 से ज्यादा घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी थीं। बुधवार को एयरलाइन के सीईओ ने कहा, “पिछली शाम से, हमारे 100 से अधिक केबिन क्रू सहयोगियों ने अपनी निर्धारित उड़ान ड्यूटी से पहले, अंतिम समय में बीमार होने की सूचना दी है, जिससे हमारे संचालन में गंभीर समस्या पैदा हो गई…’इसके बाद एअर इंडिया ने 13 मई तक उड़ान सेवाओं में कटौती की घोषणा की। एयरलाइन के CEO आलोक सिंह ने कहा, “पूरे नेटवर्क पर असर पड़ा है, जिससे हमें अगले कुछ दिनों में शेड्यूल में कटौती करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।”

पैसेंजर्स को मिलेगा रिफंड

फ्लाइट कैंसिल होने के बाद एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि हमारे केबिन-क्रू ने मंगलवार रात अचानक बीमार होने की सूचना दी है। जिसके कारण उड़ान में देरी हुई और कई फ्लाइटें रद्द कर दी गई हैं। हम इन घटनाओं के पीछे के कारणों को समझने के लिए क्रू मेंबर्स से बात कर रहे हैं। वहीं हमारी टीमें यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए तेजी से काम कर रही हैं।

सिविल एविएशन अथॉरिटी इस मामले की जांच कर रही है। एयरलाइन का कहना है कि, एयरलाइन ने बताया कि उड़ानें रद्द होने से प्रभावित पैसेंजर्स को या तो एयरलाइन से पूरा रिफंड मिलेगा या वो किसी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी उड़ान को री-शेड्यूल्ड कर सकेंगे। कंपनी ने एक पोस्ट शेयर कर कहा- यदि आपकी उड़ान प्रभावित होती है, तो कृपया रिफंड और पुनर्निर्धारण सहायता के लिए व्हाट्सएप या http://airindiaexpress.com/support पर संपर्क करें। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टे्टस चेक करें।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related