BASTAR LOK SABHA VOTING : लखमा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने किया मतदान

Date:

BASTAR LOK SABHA VOTING: Lakhma and BJP state president Kiran Singhdev voted

बस्‍तर लोकसभा सीट पर मतदान को लेकर मतदाताओं में जबरदस्‍त उत्‍साह देखा जा रहा है। इसी बीच भाजपा लोकसभा सह संयोजक व पार्षद संजय पांडेय पत्‍नी और माता के साथ मतदान किया। वोटिंग के बाद भाजपा नेता संजय पांडेय ने स्‍याही का निशाना दिखाते हुए भाजपा की जीत का दावा किया।

मतदान करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव –

छत्‍तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव मतदान करने जगदलपुर के बूथ क्रमांक 130 में पहुंचे। किरण देव ने कहा, बस्‍तर के लोगों से लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने में सहभागिता दें।

लखमा बोले – जीत के बाद दिल्‍ली में उठाउंगा बस्‍तर के मुद्दे –

बस्‍तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी कवासी लखमा ने बस्‍तर के मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान की अपील की, जिससे बस्‍तर की आवाज दिल्‍ली तक पहुंचा सके। लखमा ने कहा, बस्‍तर में विकास नहीं है। रेलवे, पोलावरम, बैलाडीला, नगरनार स्‍टील प्‍लांट जैसे मुद्दे को दिल्‍ली में उठा सके। इसके साथ ही उन्‍होंने बस्‍तर सीट से जीत का दावा किया।

कवासी लखमा ने किया मतदान –

बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने पत्‍नी संग सुकमा जिले के अपने गृह ग्राम में मतदान किया। वोटिंग के बाद की कवासी लखमा ने जीत का दावा किया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

GOLD SILVER CRASH : सोना-चांदी क्रैश …

GOLD SILVER CRASH : Gold and Silver Crash ... नई...

CHHATTISGARH : रायपुर को मिला NSTI

CHHATTISGARH : Raipur gets NSTI रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के...