बढ़ सकती है रानु साहू और सौम्या चौरसिया की मुसीबते, कोर्ट ने EOW को जेल मे जाकर पूछताछ करने की दी अनुमति

Date:

रायपुर। मनी लॉन्ड्रिंग और 540 करोड़ रुपए के कथित कोयला घोटाले में जेल की हवा खा रहे सौम्या चौरसिया और निलंबित IAS रानू साहू की मुसीबतें आने वाले दिनों में बढ़ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कोर्ट ने EOW को जेल में जाकर पूछताछ करने के लिए अनुमति दे दी है। बताया जा रहा है कि EOW की टीम आज से तीन दिन तक सौम्या चौरसिया और रानू साहू से पूछताछ करेगी। दोनों से 4, 5 और 7 अप्रैल को पूछताछ की जाएगी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 540 करोड़ रुपए के कथित कोयला घोटाले का खुलासा किया था। इसके बाद 21 जुलाई 2023 को रानू साहू के देवेंद्र नगर स्थित सरकारी घर पर ED ने छापा भी मारा था। इस दौरान करीब चौबीस घंटे की जांच के बाद ED ने 22 जुलाई की सुबह IAS रानू साहू को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं ईडी ने चौरसिया को राज्य में कथित कोयला ढुलाई घोटाले में धन शोधन की जांच के संबंध में गिरफ्तार किया था।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : जोगी को सुप्रीम राहत!

CG BREAKING : Supreme relief to Jogi! रायपुर। रामअवतार जग्गी...

CHHATTISGARH : 25 हजार लेते पकड़ा गया पटवारी!

CHHATTISGARH : Patwari caught taking Rs 25 thousand! सूरजपुर. छत्तीसगढ़...