CG POLITICAL WAR : हम वाशिंग मशीन समझ रहे थे, वह तो पूरी लॉन्ड्री सर्विस निकली, भाजपा पर टीएस सिंहदेव का निशाना

Date:

CG POLITICAL WAR: We thought it was a washing machine, but it turned out to be a complete laundry service, TS Singhdev’s target on BJP.

रायपुर। लोकसभा चुनाव से पहले ट्विटर वार शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर सियासी वार-पलटवार होता हुआ नजर आ रहा है। इसी बीच पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने पोस्ट के जरिए भाजपा को भ्रष्टाचारी जुटाओं पार्टी बता दिया है। उन्होंने कहा कि, BJP सत्ता के लालच में भ्रष्टाचारियों पर फूल बरसा रही है। BJP वाशिंग मशीन नहीं, लॉन्ड्री सर्विस निकल रही है।

बता दें, विधानसभा चुनाव में भाजपा के राजेश अग्रवाल और टीएस सिंहदेव का मुकाबला था। लेकिन मतगणना के बाद सिंहदेव अंबिकापुर सीट से हार गए थे। राजेश अग्रवाल ने सिंहदेव को 94 वोटों से हराया था।

तीन बार सिंहदेव ने अनुराग सिंह को हराया है –

दरअसल, 2008, 2013 और 2018 में टीएस सिंहदेव ने भाजपा के अनुराग सिंह को हरा दिया था। इसके बाद भाजपा ने राजेश अग्रवाल पर भरोसा किया है।

दुनिया ने ईवीएम को त्याग दिया है –

टीएस सिंहदेव ने कहा था कि, दुनिया ने ईवीएम मशीन को त्याग दिया है। सिर्फ 16 देश ऐसे हैं, जो ईवीएम मशीन को इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन यहां पर तो ईवीएम मशीन के चलते चुनाव के प्रक्रिया प्रश्न चिन्ह उठता हुआ नजर आ रहा है। ईवीएम मशीन बनाने वाले कंपनी के बोर्ड आफ डायरेक्टर में काम करने वाले कई लोग बीजेपी से जुड़े हुए नहीं हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि ईवीएम बनाने वाली एक कंपनी का लाइसेंस रद्द हो गया है। इसके अलावा 20 लाख ईवीएम मशीन का कोई अता-पता नहीं है।

ईवीएम का मुद्दा उठाना उचिन नहीं –

जानकारी के मुताबिक, 2023 में हार के बाद जब टीएम सिंहदेव से पूछा गया था कि, जनता ने हराया या फिर ईवीएम की वजह से हारे…इस पर उन्होंने कहा था कि, ईवीएम का मुद्दा उठाना उचिन नहीं है। मैं ईवीएम के पक्ष में इसलिए नहीं हूं क्योंकि विकसित देशों ने इस प्रणाली को त्याग दिया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

ASSAM EXIT POLL : असम एग्जिट पोल में बड़ा संकेत

ASSAM EXIT POLL : Big indication in exit poll नई...

KERALAM EXIT POLL : केरलम में खेल पलटा!

KERALAM EXIT POLL : The game has turned in...

PUDUCHERRY EXIT POLL : एग्जिट पोल में रंगास्वामी आगे …

PUDUCHERRY EXIT POLL : Rangaswamy ahead in exit polls... नई...

TAMIL NADU EXIT POLL : तमिलनाडु में नया गेम!

TAMIL NADU EXIT POLL : Who will win in...