POLITICS BREAKING : इस्तीफे के बाद हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन भाजपा में शामिल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

POLITICS BREAKING: After resignation, Hemant Soren’s sister-in-law Sita Soren joins BJP.

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद तमाम दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है। स्टार प्रचारक ताबड़तोड़ प्रचार में जुट गए हैं। बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप तेज होते जा रहे हैं। यहां पढ़िए दिनांक 19 मार्च 2024, मंगलवार की लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर अपडेट

झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा मे फूट पड़ गई है। शिबू सोरेन की बड़ी बहू और हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही पार्टी के सभी पद भी त्याग दिए हैं। इसके थोड़ी देर बाद ही वे भाजपा में शामिल हो गईं।

उन्होंने इस संबंध में अपने ससुर शिबू सोरेन को एक चिट्ठी भी लिखी और कहा कि मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ गहरी साजिश रची जा रही है।

शाम तक आ सकती है कांग्रेस की तीसरी लिस्ट, मेनिफेस्टो पर भी मंथन

कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की अहम बैठक दिल्ली में हो रही है। माना जा रहा है कि आज शाम तक पार्टी की तीसरी लिस्ट आ सकती है। इसमें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रत्याशी भी हो सकते हैं। इसके अलावा पार्टी का शीर्ष नेतृत्व लोकसभा चुनाव के लिए अपने मेनिफेस्टो पर भी मंथन कर रहा है।

दिल्ली में अमित शाह से मिले राज ठाकरे, एनडीए में आ सकती है एमएनएस

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। महाराष्ट्र की एनडीए सरकार में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी दिल्ली में हैं। एमएनएस भी एनडीए में शामिल हो सकती है।

भाजपा साउथ मुंबई सीट दे सकती है। हालांकि राज ठाकरे दो सीट की मांग कर रहे हैं। उम्मीद है कि आज शाम तक इस पर फैसला हो जाएगा।

सबको घर उपलब्ध कराने का मोदी सरकार का वादा एक घोटाला साबित हुआ है। मोदी की गारंटी में झूठ की ताकत मिली हुई है। कांग्रेस को कोसने में व्यस्त प्रधानमंत्री ने 10 वर्षों में कांग्रेस से कम घर बनाए। 1.2 करोड़ कम घर। – कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

महाराष्ट्र: प्रिया दत्त छोड़ सकती हैं कांग्रेस, शिवसेना (शिंदे) में हो सकती हैं शामिल

प्रिया दत्त लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस पार्टी छोड़ सकती हैं। इस तरह कांग्रेस को एक और झटका लग सकता है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करना चाहते हैं।

2019 में प्रिया दत्त मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से भाजपा की पूनम महाजन से हार गई थीं। इसके बाद से वह पार्टी के भीतर हाशिए पर हैं। उनकी हार के बाद कांग्रेस ने उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related