नई दिल्ली। आज चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाला है। उससे पहले मध्य प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
Political News : बता दें कि मध्य प्रदेश से ऊपरी सदन के सांसद ने अपना इस्तीफा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को भेजा है। सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना इस्तीफा पोस्ट किया है। जेपी नड्डा को लिखे एक लाइन के पत्र में उन्होंने कहा, मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।
Political News : बता दें कि राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी द्वारा उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि हालांकि वह सीधी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने वहां से राजेश मिश्रा को मैदान में उतारा है। जिससे अटकलें लगाई जा रही है कि इसी बात से नाराज होकर उन्हें भाजपा से इस्तीफा दिया है।

